Jobs
Sarkari Jankari

Voter Card Apply Online 2026: नया Voter ID Card कैसे बनाएं, Form 6 Step by Step

Voter ID Card Online Apply 2026: घर बैठे नया Voter ID Card कैसे बनाएं ?

अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है और अभी तक आपका Voter ID Card नहीं बना है, तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन नया Voter ID Card Apply कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं आने जाने जरूरत नहीं है और किसी को कोई Document न देना है न ही कोई पैसे देना।
नया Voter ID बनवाने के लिए Election Commission of India के Voters' Service Portal पर Form 6 भरना होता है। आवेदन ऑनलाइन करने के बाद आपके आवेदन की जांच की जाती है और जरूरत पड़ने पर BLO द्वारा आपके पते का Verification किया जा सकता है।
इस पोस्ट में हम जानेंगे

- नया Voter ID Card Online कैसे Apply करें?
- कौन-कौन से Documents लगेंगे?
- Voter ID के लिए Eligibility क्या है?
- आवेदन Approve कैसे होता है?
- BLO Verification कैसे होता है?
- नया Voter Card कितने दिन में मिलता है?
- Application Status कैसे Check करें? 
Voter ID Card Online Apply

voter card apply online process,

​Voter Card Apply Online, Eligibility

​नया Voter ID Card बनवाने के लिए सामान्य रूप से आवेदक:
​भारत का नागरिक होना चाहिए।
​18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो या संबंधित qualifying date पर 18 वर्ष का हो रहा हो।
​जिस निर्वाचन क्षेत्र में नाम दर्ज करवाना है, वहां Ordinarily resident होना चाहिए।
​किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में पहले से मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
ECI के अनुसार अब साल में चार Qualifying dates — 1 January, 1 April, 1 July और 1 October हैं। पात्र व्यक्ति Form 6 के माध्यम से registration के लिए आवेदन कर सकता है।

​Voter Card Apply Online के लिए जरूरी Documents:

Form 6 भरने से पहले अपने जरूरी documents तैयार रखें:

​1. Passport Size Photo

​हाल ही की Passport-Size colour Photograph रखें। Form 6 में Photograph की आवश्यकता होती है। Photo को Passport Size में Resize कर ले पहले से Resize Photo Passport Size Sarkari Jankari Image Resizer Tools

​2. Date of Birth / Age Proof

इनमें से कोई भी एक उपलब्ध document इस्तेमाल किया जा सकता है:
​Birth Certificate
​Aadhaar Card
​PAN Card
​Driving Licence
​Class 10th/12th Certificate (जिसमें DOB दर्ज हो)
​Indian Passport

​3. Address Proof

​अपने वर्तमान ordinary residence का प्रमाण रखें। Form 6 में residence proof के लिए उपलब्ध दस्तावेजों में से उपयुक्त document upload करना होता है।

​Voter ID Card Online Apply कैसे करें? 

​Step 1: Election Commission की Official Website खोलें

सबसे पहले Election Commission of India के Voters' Services / Citizen Service Portal पर जाएं। Website पर Login / Sign-Up का option दिखाई देगा। नए user को पहले account बनाना पड़ सकता है।

​Step 2: Sign-Up या Login करें

अगर आपका account पहले से बना हुआ है तो Login करें। नया account है तो Sign-Up पर जाएं, Mobile Number/Email भरें, OTP से verification करें और अपना account तैयार करके login करें।

​Step 3: New Voter Registration चुनें

Login करने के बाद New Voter Registration वाले option पर जाएं और Fill Form 6 पर क्लिक करें।

​Step 4: State, District और Assembly Constituency Select करें

Form 6 शुरू होने पर अपना State, District और Assembly Constituency ध्यानपूर्वक सही चुनें।

​Step 5: Personal Details भरें

Personal Details section में applicant का First Name, Surname (English तथा State/Official Language में) भरें। नाम की spelling अपने documents के अनुसार ही रखें।

​Step 6: अपना Photo Upload करें

हाल ही की साफ Passport Size Colour Photo upload करें जिसमें चेहरा स्पष्ट दिखाई दे।

​Step 7: Relative Details भरें

Name and Surname of any one of the relatives (Father, Mother, Husband, Wife, या Legal Guardian) वाले section में संबंधित व्यक्ति की जानकारी भरें।

​Step 8: Mobile Number और Email भरें

Contact Details section में अपना सही Mobile Number और Email ID दर्ज करें ताकि भविष्य में communication/verification हो सके।

​Step 9: Aadhaar Details भरें

यदि आपके पास Aadhaar है तो portal पर मांगी गई जानकारी के अनुसार Aadhaar details भरें। यदि उपलब्ध नहीं है, तो Form 6 में Aadhaar number उपलब्ध न होने का विकल्प भी दिया गया है।

​Step 10: Gender Select करें

अपना Gender (Male / Female / Third Gender) select करें और आगे बढ़ें।

​Step 11: Date of Birth भरें

अपनी सही जन्मतिथि भरें और Age/DOB proof से संबंधित document upload करें।

​Step 12: Present Address भरें

Present Ordinary Residence section में पूरा पता (House No., Street, Village/Town, Post Office, PIN Code, Tehsil, District, State) ध्यानपूर्वक भरें।

​Step 13: Address Proof Upload करें

अपने residence/address proof का साफ और पढ़ने योग्य document upload करें।

​Step 14: Family Member की जानकारी भरें

यदि परिवार का कोई सदस्य पहले से voter list में registered है, तो मांगी जाने पर उसकी details भरें।

​Step 15: Declaration भरें

Declaration section में दिए गए विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्वीकार करें। 

​Step 16: Documents और Details को Verify करें

Form submit करने से पहले Name, DOB, Address, PIN Code, Photo और uploaded documents की दोबारा जांच कर लें।

​Step 17: Form 6 Submit करें

सब कुछ सही होने पर Preview and Submit पर क्लिक करें।

 Step 18: e-KYC Digital Signature करें 

Aadhar Number enter करें send OTP पर क्लिक करें आपके Registered  Mobile Number पर OTP आएगा Uidai की तरफ से OTP डाल कर Verification करें Submit करें Successful Form 6 Submit हो जाएगा अब आप Acknowledgement / Reference Number को सुरक्षित रख लें।

Election Commission of India 

Voter Services Portal 

Official Website Link:  https://voters.eci.gov.in

 

​Voter ID Application Status और List में नाम कैसे Check करें?

​Application Status: Application submit करने के बाद आप ECI के Voters' Service Portal पर Reference Number की मदद से ऑनलाइन Status track कर सकते हैं।
​Voter List (Electoral Roll): Voter ID apply करने के बाद ECI की official voter Search Service पर जाकर यह जांच लें कि आपका नाम Electoral Roll में जुड़ा है या नहीं।

​Voter Card Apply Online के फायदे

​घर बैठे आसानी से Form 6 भर सकते हैं।
​Application और Documents online submit करने की सुविधा।
​Application status आसानी से track कर सकते हैं।
​Electoral Roll में नाम आसानी से search कर सकते हैं।

​Important Tips

​केवल ECI की official website का ही इस्तेमाल करें।
​फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज न करें।
​Documents हमेशा साफ और स्पष्‍ट Readable format में upload करें।
​Name और Date of Birth आपके जमा किए जा रहे documents से match होने चाहिए।
​Application Reference Number भविष्य के लिए संभालकर रखें।
​यदि आपका नाम पहले से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में है, तो नया registration करने के बजाय shifting/Correction के लिए Form 8 का उपयोग करें।

​Voter Card Apply Online 2026 –

FAQs

​Q1. Voter ID Card Online कैसे बनाएं?

Ans. ECI के Voters' Service Portal पर जाकर New Voter Registration → Form 6 भरकर online application submit करें।

​Q2. नया Voter ID बनाने के लिए कौन सा Form भरना होता है?

Ans. नए voter registration के लिए Form 6 भरना होता है।

​Q3. Voter Card के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

Ans. आवेदक की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए या qualifying date (1 Jan, 1 Apr, 1 Jul, 1 Oct) पर 18 वर्ष की हो रही हो।

​Q4. क्या Voter ID के लिए Aadhaar जरूरी है?

Ans. Form 6 में Aadhaar details दर्ज करने का विकल्प है, लेकिन यदि Aadhaar उपलब्ध नहीं है तो इसका विकल्प भी portal पर दिया गया है।

​Q5. क्या मोबाइल से Voter ID apply कर सकते हैं?

Ans. हाँ, ECI का portal mobile browser के जरिए भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

​Q6. Voter ID application का status कैसे देखें?

Ans. ECI के voter service portal पर उपलब्ध tracking सुविधा से Reference Number डालकर status check किया जा सकता है।

​निष्कर्ष

​अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो गई है और आपका नाम अभी Electoral Roll में नहीं है, तो आप Form 6 के माध्यम से Voter Card Online Apply कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्राप्त Reference Number को संभाल कर रखें और बाद में Application Status तथा Voter list में नाम जरूर check करें।

Important Tool  
​Sarkari Jankari Image Resizer Tool

इस Image Resizer tool से किसी भी image को resize compress convert करके सकते हो  Free में Online Use Tool Click Here..

 

Comments

Tranding

Ixigo Travel Guarantee Review, कन्फर्म ट्रेन टिकेट नहीं मिला तो तीन गुना ज्यादा पैसा वापस | Reality of 3× Refund

Flipkart Work From Home Job Apply Online | घर बैठे पैसे कैसे कमाएँ? पूरा विवरण

Tafcop Portal: अपने नाम पर कितना सिम चल रहा है कैसे चेक करें | Aadhar card par kitne number chal rahe hain aise Check Karen Online

IRCTC Tatkal Ticket Booking Trick 2026, 100% कंफर्म टिकट पाने का तरीका

RVUNL Technician-III Recruitment 2026 | राजस्थान ऊर्जा विभाग टेक्नीशियन भर्ती 2025 (2163 पद)